निम्बाहेड़ा: लसडावन में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने जलदाय विभाग पर लापरवाही और खेल के लगाए आरोप
मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक लसडावन गांव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की ओर से मोटर जलने का बहाना बनाकर पानी सप्लाई बंद रखी गई जबकि मौके पर दोनों मोटर चालू हालत में मिलीं। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप लगाते हुए जल समस्या का स्थायी समाधान करन