बालाघाट: शराब दुकान हटाने के लिए अनोखा विरोध: महिलाओं ने शराबियों का फूल-मालाओं से किया स्वागत
नगर के बुढ़ी क्षेत्र स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 13 अप्रैल से याने 18 दिनों से लगातार जारी इस आंदोलन ने अब एक अनोखा और संदेशात्मक रूप ले लिया है। महिलाओं ने 1 मई की सुबह से ही देर शाम तक विरोध जताने के लिए शराब लेने जा रहे लोगों का फूल-माला और गुलाब देकर स्वागत करना शुरू कर दिया है, जो