भरगामा: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से लगाई गुहार
भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर दक्षिण एवं रघुनाथपुर उत्तर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में दर्जनों ग्रामीणों ने अंचल पदाधिकारी (सीओ) भरगामा को आवेदन देकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।