गाजीपुर में टी-20 क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पैतृक गांव हथौड़ा में गुरुवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल पहुंचे।इस दौरान उन्होंने सूर्यकुमार यादव के दादा और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई और शुभकामनाएं दीं। MLC विशाल सिंह चंचल ने कहा कि विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव न सिर्फ गाजीपुर बल्कि देश गर्व कर रहा है।