मैनपुरी: कुर्रा क्षेत्र में अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से महिला घायल, जिला अस्पताल से सैफई रेफर
कुर्रा क्षेत्र के दूदपुर निवासी गोदावरी पत्नी रविंद्र सिंह घर पर अकेली थी। तभी अज्ञात कारणो के चलते घर में आग लग गई। आग लगने से गोदावरी जलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल गोदावरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टर ने हालात को गंभीर देखते हुए घायल गोदावरी को सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।