बसना: महासमुंद में निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं के तहत जिले के 1071 लाभार्थियों को एक करोड़ 35 लाख 21 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में जमा की गई।