गुना नगर: कूनो नदी के उद्गम स्थल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की पूजा जीर्णोद्धर कार्यों का लोकार्पण कर एक पेड़ मां के नाम लगाया
गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्राम पंचायत पुरैनी के कंजा गांव में कूनो नदी के उद्गम स्थल पर 27 जून दोपहर को पूजा अर्चना की। उद्गम स्थल पर जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे रोपे गए। सिंधिया ने कहा, 42 करोड़ की लागत वाली योजना का लोकार्पण किया है, 2,300 पौधों का रोपण किया है।