जखनिया: घटिया सड़क निर्माण पर सुभासपा विधायक बेदी राम का सख्त रुख, जखनिया में 4 किमी सड़क का काम रुकवाया, मचा हड़कंप
जखनिया विधानसभा के सुभासपा विधायक बेदी राम ने घटिया सड़क निर्माण को लेकर कड़ा कदम उठाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया और भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं।दरअसल जखनिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अतरौली से राजभर बस्ती,चौहान बस्ती, यादव बस्ती होकर लिंक रोड तक निर्माण होना है।