रूड़की: कलियर के पास से पुलिस ने नशे के एक तस्कर को किया गिरफ्तार,स्मैक की बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस के द्वारा कलियर के पास से कासमपुर गांव निवासी वसीम पुत्र सलीम नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वसीम के पास से 22 ग्राम स्मैक बरामद कर ली है। वसीम की गिरफ्तारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नशा मुक्ति देवभूमि मिशन 2025 अभियान के चलते की गई है। पुलिस के द्वारा वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।