एटा: मलावन पावर प्लांट में भूकंप से बचाव के लिए आयोजित मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन टीम ने दिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण
एटा जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद के मलावन स्थित पावर प्लांट में भूकंप से बचाव एवं आपदा प्रबंधन के संबंध में एक विशेष मॉक ड्रिल (अभ्यास) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं कार्मिकों को भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में सतर्कता एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा।