लखनऊ के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित निजामपुर गांव में दबंगों के आतंक का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद गुर्जर गैंग से जुड़े लोगों ने ठेकेदार के घर पर असलहों के साथ हमला बोल दिया। दबंगों ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और कार, बाइक समेत घरेलू सामान में तोड़फोड़ की।