आमेर: मनोहरपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो जनों को किया गिरफ्तार
Amber, Jaipur | Nov 5, 2024 जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया,थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि धोखाधड़ी के मामले में 1 साल से फरार चल रहे दो दो हजार के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया है, मिट्टी में कॉपर की मात्रा बताकर धोखाधड़ी करने में वांछित थे आरोपी,25 लाख 30 हजार की धोखाधड़ी।