गोहद: गोहद विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में बिजली सप्लाई बंद होने से धान की फसल हो रही बर्बाद ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन।
Gohad, Bhind | Jul 27, 2026 गोहद विधानसभा क्षेत्र के बरौना भौनपुरा बकनासा टेटोन नागौर केथोदा एमन पुरा बघौरा सहित कई गांवों में बिजली सप्लाई बंद होने से धान की फसल बर्बाद हो रही है। गांव के किसान पिछले तीन दिनों से बिजली न होने से आक्रोशित है।इस समस्या को लेकर सोमवार को लगभग 4 बजे किसानो ने एसडीएम गोहद एवं बिजली विभाग के डीई को अवगत कराया तथा शीघ्र निराकरण की चेतावनी दी।