जमुई: SP चंद्रप्रकाश का तबादला, मदन कुमार आनंद बने जमुई के नए SP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
Jamui, Jamui | Dec 28, 2024 बिहार सरकार के गृह विभाग आरक्षी शाखा ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इस दौरान जमुई एसपी चंद्रप्रकाश का तबादला कर उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 03 बोध गया का समादेष्टा बनाया गया है, जबकि आर्थिक इकाई अपराध के एसपी मदन कुमार आनंद को जमुई का नया एसपी बनाया गया है।