जमुई: भलुई हॉल्ट पर मालगाड़ी की छत पर चढ़े विक्षिप्त ने उतारने के दौरान चाकू से किया हमला, लाइव वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Dec 28, 2024 भलुई हॉल्ट पर शनिवार की दोपहर 1:30 बजे मालगाड़ी के ऊपर चढ़े विक्षिप्त को नीचे उतारने के दौरान विक्षिप्त ने चाकू से CRPF जवान पर हमला कर दिया। उंसके सिर, गर्दन और चेहरे पर कई बार चाकू से वार किया जिससे जवान बुरी तरह घायल हो गए। चाकू मारने का और ग्रामीणों के द्वारा विक्षिप्त की पिटाई का लाइव वीडियो शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे सामने आया है।