जमुई: बीपीएससी पेपर लीक मामले में छात्रों ने कचहरी चौक से निकाला कैंडल मार्च, परीक्षा रद्द करने की की मांग
Jamui, Jamui | Dec 28, 2024 बीपीएससी पेपर लीक मामले में पटना के बाद अब इसका विरोध जमुई में भी शुरू हो चुका है। शनिवार की देर शाम करीब 7:00 बजे छात्रों ने शिक्षा सत्याग्रह के बैनर तले कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च की शुरुआत कचहरी चौक से की गई और महराजगंज सहित पूरे बाज़ार का भ्रमण किया गया।उंसके बाद कैंडल मार्च पुनः कचहरी चौक स्थित अभय सिंह स्मारक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।