जमुई: गिद्धौर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Dec 28, 2024 गिद्धौऱ के पास शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे तेज रफ्तार बाइक अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान गिद्धौऱ थाना क्षेत्र के बंधौरा गांव निवासी गणेश मांझी के रूप में हुई है। फिलहाल गणेश मांझी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।