हुज़ूर: कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बाथरूम में फांसी लगा ली
Huzur, Bhopal | Jun 27, 2026 भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बाथरूम में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार उनकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का इलाज चल रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।