दमोह: मिशन स्कूल के पास विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पास खड़ा ऑटो जलकर खाक
Damoh, Damoh | May 27, 2026 दमोह शहर के किल्लाई नाका-जबलपुर नाका मार्ग पर मिशन स्कूल के पास मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। धमाकों जैसी आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर पुलिस, विद्युत विभाग और दमकल टीम मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से पास खड़ा एक ऑटो जलकर खाक हो गया।