तालबेहट: पूराकला के हिगोरा निवासी महिला ने नामजद पर बकरे को जान से मारने का आरोप लगाया, उलाहना देने पर दी धमकी, डीएम से की शिकायत
पूराकला थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंगोरा गांव निवासी महिला भारती ने जानकारी देते हुए बताया विपक्षी ने उनकी बकरे को डंडों से मार कर मौत के घाट उतार दिया है,जिसका उलाहना देने पर विपक्षी जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिसको लेकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह को शिकायती पत्र देते हुए महिला ने विपक्षियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।