सरमथुरा: सीसीटीवी में कैद चोर, फिर भी पुलिस खाली हाथ! 45,700 की चोरी के बाद व्यापारी ने एसपी से लगाई गुहार
सरमथुरा कस्बे में कपड़ा व्यापारी की दुकान से 45,700 रुपये की चोरी के मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है। पीड़ित व्यापारी जितेंद्र मीणा ने बताया कि 4 मई को वह अपनी कपड़े की दुकान के पास स्थित एक अन्य दुकान पर कूलर देखने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उनकी दु