भोरे: महाकुंभ में भगदड़: भोरे क्षेत्र की दो महिलाओं की मौत, गांव में शोक की लहर
भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की दो महिलाओं की मौत प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई गुरुवार की दोपहर एक बजे जैसे ही दोनों महिलाओं का शव रामनगर गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। चारों तरफ लोगो की भीड जमा हो गई। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।