भोरे: भोरे में माले का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन समाप्त, प्रशासन से बातचीत के बाद लिया गया निर्णय, कम का आय बनेगा
भोरे प्रखण्ड मुख्यालय में गुरुवार की दोपहर दो बजे अपने सात सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले की तरफ से आयोजित अनिश्चित कालीन धरना को गुरुवार को यानी तीसरे दिन समाप्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक प्रशासन से बात चित करने भाकपा माले ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। कम आय बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस धरना में कार्यकर्ता से लेकर कई महिलाएं भी शामिल हुई थीं।