घोड़ाडोंगरी: चोपना में जमीनी विवाद में दो लोगों ने एक महिला के साथ की मारपीट, महिला हुई घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना में शनिवार को जमीनी विवाद में एक महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट की। मारपीट की घटना में महिला घायल हो गयी। घायल महिला ने चोपना थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, जिसके बाद चोपना पुलिस के द्वारा घोड़ाडोंगरी अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया गया। घायल महिला का नाम गिरजा यादव बताया गया है।