घोड़ाडोंगरी: पुत्तीढाना गांव में आम के पेड़ से गिरने से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
चोपना थाने के पुत्तीढाना गांव में आम के पेड़ से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चोपना पुलिस ने शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरयाम ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुत्तीढाना में आम के पेड़ से गिरने से फुलदेशा धुर्वे 60साल की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है