घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी में धूमधाम से मनाई गई मां कर्मा जयंती, निकाली गई विशाल शोभायात्रा,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी किया आयोजन
घोड़ाडोंगरी में शुक्रवार को धूमधाम से मां कर्मा जयंती मनाई गई। इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। घोड़ाडोंगरी के रेलवे गेट के पास मां कर्मा मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण के बाद राठौर मैरिज लॉन पहुंची। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।