धर्मशाला : परौर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब! 2 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, ट्रैफिक संभालने के लिए 150 जवान तैनात, ड्रोन से हो रही निगरानी! Kangra Express
कांगड़ा : परौर में राधा स्वामी सत्संग को लेकर देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। भारी भीड़ को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मौके पर 150 पुलिस जवानों और 3 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है।
कांगड़ा-पालमपुर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, वहीं ड्रोन के जरिए भीड़ और वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने व्यवस्थाओं को लेकर दी अहम जानकारी।
Kangra, Kangra | Oct 3, 2026