हज़ारीबाग: हजारीबाग में मानसून की सक्रियता और अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर उपायुक्त ने जारी की एडवाइजरी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची के प्राप्त सूचना के आधार पर झारखण्ड राज्य में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता के कारण लगातार भारी बारिश की संभावना बनी रहती है। शहर/गाँव मे अत्यधिक बर्षा से अक्सर बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती और आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो जाता हैं।