हनुमानगढ़: टाउन बस स्टैंड के पास बहन को लेने गए मामा-भांजे पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से किया हमला, मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन बस स्टैंड के पास बहन को लेने गए मामा भांजे पर 10-15 जनों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस सम्बंध में टाउन पुलिस ने 45 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र देवीलाल बाबरी की रिपोर्ट के आधार पर टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।