मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के बडहरवा फतेह मोहम्मद गांव में हुए अग्निकांड मामले में डीएम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
पूर्वी चम्पारण जिले के ढाका अनुमंडल अंतर्गत बड़हरवा फतेह मोहम्मद गाँव में गत रात्रि हुए भीषण अग्निकांड मामले मे डीएम ने जिला प्रशासन के साथ घटना स्थल का दौरा किया है। मृतकों के निकटतम परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति जिला प्रशासन