सरधना: दौराला रोड स्थित गंगा नहर पुल से युवा और बच्चे लगा रहे पानी में मौत की छलांग, दिन निकलते ही लगने लगती है युवाओं कीभीड़।
सरधना दौराला गंगनहर पुल एक बार फिर लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। दिन निकलते ही पुल पर युवाओं और नाबालिग बच्चों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है, जो देर शाम तक बनी रहती है। तेज बहाव वाली गंगनहर में ऊंचाई से छलांग लगाना, खतरनाक स्टंट करना और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना यहां आम बात हो चुकी है।