रफीगंज: रफीगंज के लाल ने किया कमाल, राहुल कुमार शर्मा ने रचा नया इतिहास
शिक्षा के क्षेत्र में रफीगंज का नाम एक बार फिर गर्व से लिया जा रहा है। रफीगंज निवासी राहुल कुमार शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से वह कर दिखाया है, जो बहुत कम लोग कर पाते हैं। उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए “Environmental Studies & Pedagogy” विषय पर एक पुस्तक लिखी है। उक्त बातें राहुल ने गुरुवार रात्रि 8 बजे बताया।