सांगानेर: जगतपुरा इलाके में बंद मकान में पिता-पुत्री के सड़े-गले शव मिलने से सनसनी, मौत की आशंका पांच दिन पुरानी
जयपुर के जगतपुरा स्थित आनंद विहार रेलवे कॉलोनी में एक बंद मकान से 95 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 55 वर्षीय बेटी के सड़े-गले शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब पांच दिन पुराने बताए जा रहे हैं। तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। रामनगरिया थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे।