मध्य प्रदेश विद्युत पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट पर पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया।पेंशन की गारंटी व महंगाई राहत की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।जिला अध्यक्ष पीपी शर्मा के नेतृत्व में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।मांगे न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पेंशनर्स ने लंबित एरियर शीघ्र देने की मांग रखी गईं।