बागपत: हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में दुर्गा अतिथि भवन टटीरी में हुई पंचायत, टैक्स न देने का किया ऐलान
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम करीब साढे आठ बजे दुर्गा अतिथि भवन टटीरी में नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं हाउस टैक्स में की गई वृद्धि के विरोध में पंचायत आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा हाउस टैक्स में की गई बढ़ोतरी आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।