गभाना: चंडौस क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से नामजदों ने की छेड़छाड़, पीड़िता की नानी ने 3 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई
चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेत पर घास लेने जा रही एक 16 वर्षीय किशोरी को बाजरे के खेत में खींचकर उसकी मर्यादा तार-तार करने का प्रयास किया गया। घटना बीते 24 मई की शाम की बताई जा रही है, जहां गभाना क्षेत्र के नगला नत्था निवासी तीन युवकों ने किशोरी को अकेला पाकर उसे रास्ते में घेर लिया।