ऊंचाहार: गोकना घाट पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र का गोकना घाट उस वक्त जंग का मैदान बन गया, जब दो सगे भाइयों के परिवार के बीच मामूली बात पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में गालीगलौज शुरू हो गई और थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई।इस दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं भी आमने सामने आ गई।वहीं इस मारपीट की घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।पुलिस ने बताया कि जानकारी नहीं है।