सदर: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर बड़ा हादसा टल गया
Sadar, Varanasi | May 12, 2026 वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब नोएडा से आए छह यात्री अपने परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान परिवार की दो बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य सदस्य भी गंगा में डूबने लगे। स्थिति को गंभीर होता देख मां गंगा निषाद राज सेवा समिति के वरिष्ठ नेता रामकिशन मांझी ‘टुल्लू’ जी के साथ मौ