खजनी: पिता की डांट से आहत युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आमी नदी से एसडीआरएफ ने बरामद किया शव
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र स्थित छताईं पुल के पास आमी नदी में लापता हुई 22 वर्षीय युवती नीलू यादव का शव सोमवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। नीलू बांसगांव थाना क्षेत्र के सैरों गांव निवासी राजेश यादव की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, घर में छोटे भाई को डांटने के बाद पिता ने भी उसे फटकार लगाई थी, जिससे वह मानसिक रूप से आहत थी।