सनावद नगर के वार्ड क्रमांक दो क्षेत्र मे बाईक से एक महिला को टक्कर लगने के बाद बाइक चालक द्वारा महिला से मारपीट करने की घटना को लेकर मंगलवार सुबह करीब ग्यारह बजे बड़ी संख्या में अखिल भारतीय बलाई महासंघ और वाल्मीकि महापंचायत द्वारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को पुलिस थाने पर ज्ञापन देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।