राजनगर विधायक के प्रयासों से सिविल हॉस्पिटल लवकुश नगर में डॉक्टरों की कमी दूर होने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। शैलेन्द्र सिंह को सिविल हॉस्पिटल लवकुश नगर का चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। नए BMO की पदस्थापना से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत किया है।