औरैया: हैंडपंप उखाड़ने से नाराज युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, घंटेभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा, चाचा पर लगाए दबंगई के आरोप
फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार को पानी के विवाद ने उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया, जब एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। मिश्रीपुर दौलतपुर निवासी दिनेश (30) की जमीन पर पिछले करीब