बहराइच: वाजपेईपुरवा के पास अनियंत्रित होकर बाइक मवेशी से टकराई,हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजपेईपुरवा के पास बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार अपनी बहन के यहां जा रहा था। तभी वह घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।