पलिया: 76 लाख की योजना 7 महीने से अटकी, मोहल्लेवासियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पलिया को सौंपा
नगर पालिका परिषद पलिया कलां स्थित मोहल्ला किसान द्वितीय में प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यकरण को लेकर शासन स्तर से लाखों रुपये की धनराशि अवमुक्त किए जाने के बाद भी 7 महीनों ने कार्य ना शुरू होने के चलते शुक्रवार को प्राचीन शिव मंदिर सेवा कमेटी के साथ पलिया नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पलिया तहसील पहुंचे मोहल्लेवासियों ने SDM पलिया को दिया ज्ञापन।