पलेरा: बम्होरी कला थाना पुलिस ने ग्राम बरियन में अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया, मामला दर्ज
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा ग्राम बरियन में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के पास से 18 क्वार्टर दोस्ताना देसी मदिरा प्लेन के जप्त किए गए।शराब की मात्रा करीब 4 लीटर कीमत ₹900 बताई गई।आरोपी देवेंद्र चढ़ार के पास शराब बेचने का कोई वैध लाइसेंस न होने के कारण मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।