पलेरा: भदर्रा गांव में 70 वर्षीय वृद्ध के साथ मारपीट, घर के सामने टेंट लगाने को लेकर विवाद, पलेरा थाना में मामला दर्ज
भदर्रा गांव में घर के सामने टेंट बनाना की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें फरियादी रामचरन पुत्र स्वामी जायसवाल के द्वारा अपने नाती राजेंद्र जायसवाल के साथ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।बताया कि घर के सामने टेंट लगाने की बात को लेकर गांव के ही अस्सू जायसवाल ने फरियादी के पुत्र कमलापत एवं बहू सुनीता के साथ लाठी डंडों से मारपीट की।