पलेरा: गड़ारी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ दो लोगों ने की मारपीट, मामला दर्ज
पलेरा थाना अंतर्गत गड़ारी गांव में एक युवक के साथ दो लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी।जिसमें पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर खजरी गांव निवासी टरी राजपूत एवं कल्लू राजपूत के द्वारा पीड़ित के साथ गाली गलौज एवं लाठी डंडों से मारपीट की।पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर मामला दर्ज किया है।