पलेरा: सैपुरा गांव में पुलिस ने जुआ खेलने वाले फड़ पर छापा मारा, 10 जुआरी गिरफ्तार
पलेरा पुलिस के द्वारा बताया गया कि एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध जुआ खेलने बालों पर कार्यवाही की गई। जिसमें सैपुरा गांव में जुआ के फड़ पर छापामार कार्रवाई की गई।जिसमें मौके से 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।समस्त आरोपी सैपुरा गांव निवासी बताए गए हैं।वही पुलिस के द्वारा मौके से 6150 रुपए नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।