शामली: शामली में कथित तौर पर GST चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने, कार्रवाई की मांग
Shamli, Shamli | May 14, 2026 गुरूवार की शाम 5 बजे शामली जिले के सिटी ग्रीन क्षेत्र की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई। वीडियो में एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ है, जिसमें माल लदा हुआ है। आरोप है कि मौके पर जीएसटी चोरी का खेल चल रहा है। दिल्ली से बगैर बिल के माल लाकर उसे स्थानीय दुकानदारों तक रेहड़ों के जरिए पहुंचाया जाता है। प्रकरण में संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की गई है।