बैरगनियां: नेपाल में दूल्हा बनने से पहले सड़क हादसे में युवक की मौत
बैरगनिया थाना क्षेत्र के सिंदूरियां गांव निवासी 18 वर्षीय युवक की नेपाल में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी शादी की तैयारियों में जुटा था और कुछ दिन बाद उसकी बारात निकलनी थी। इसी बीच नेपाल में एक सड़क दुर्घटना में उसकी जान चली गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर ब